Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से दो मरीजों की मौत

ओडिशा में कोरोना से दो मरीजों की मौत

  • राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 9,190 हुई

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना से और दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है। बताया गया है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोरोना के कारण इन मरीजों की मौत होने की पुष्टि की गयी है। मृतकों में एक मरीज बालेश्वर जिले का एक 68 वर्षीय पुरुष है, जो कोरोनरी आर्टरी डिजीज समेत विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित था। दूसरा मृतक राजधानी भुवनेश्वर का एक 72 वर्षीय पुरुष है, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 9,190 हो गयी है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …