Home / Odisha / ओडिशा में अभी तक मानसून ऋतु में 1153.3 मिलीमीटर बारिश
मौसम

ओडिशा में अभी तक मानसून ऋतु में 1153.3 मिलीमीटर बारिश

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र बनने के प्रभाव के कारण राज्य में हो रही बारिश की मात्रा अब कम हो जायेगी। भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र की ओर से यह जानकारी दी गई है।
मौसम विभाग की ओर से दी गई सूचना के अनुसार, राज्य में इस साल मानसून ऋतु में अब तक 1153.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। यह इस अवधि के लिए स्वाभविक बारिश 1107.2 मिलीमीटर से पांच प्रतिशत अधिक है। राज्य के कुल 30 जिलों में से 5 जिलों में स्वाभविक बारिश से अधिक बारिश रिकार्ड की गयी है, जबकि 25 जिलों में स्वाभविक बारिश हुई है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …