Home / Odisha / केंदुझर की मुख्य जिला चिकित्साधिकारी का तबादला

केंदुझर की मुख्य जिला चिकित्साधिकारी का तबादला

केंदुझर। केंदुझर की मुख्य जिला चिकित्साधिकारी एवं जनस्वास्थ्य अधिकारी (सीडीएम व पीएचओ) डॉ सुजाता रानी मिश्रा का तबादला नवरंगपुर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने गुरुवार को डॉक्टर मिश्रा का तबादला आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि केंदुझर के अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ केसी प्रृष्टि सीडीएम और पीएचओ के रूप में प्रभारी होंगे।
उल्लेखनीय है कि केंदुझर जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज करा रहे कम से कम 13 बच्चों की पिछले 18 दिनों में मौत हो गई।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …