Home / Odisha / सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री को दी शुभकामनाएं

सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री को दी शुभकामनाएं

पुरी। विश्वविख्यात बालुका कलाकार सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर अपनी बालुका के जरिये अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपनी बालुका में 1,213 मिट्टी के चाय के कुल्हड़ों का प्रयोग किया है। बालुका में उन्होंने “हैप्पी बर्थडे मोदी जी” के संदेश के साथ प्रधानमंत्री की 5 फीट ऊंची रेत की मूर्ति बनाई है। इस मूर्ति में करीब पांच टन बालू का इस्तेमाल हुआ है।
उन्होंने कहा कि हमने इन मिट्टी के चाय के कुल्हड़ों का इस्तेमाल मोदी की चाय बेचने वाले से लेकर भारत के प्रधान सेवक तक की यात्रा को लाखों आशीर्वाद के साथ दर्शाना का प्रयास किया है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …