Home / Odisha / ओडिशा में तीन दिनों तक बारिश की संभावना
मौसम

ओडिशा में तीन दिनों तक बारिश की संभावना

  • मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए चेतावनी जारी की

भुवनेश्वर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों तक ओडिशा में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जतायी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। आज राजधानी भुवनेश्वर के साथ-साथ सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, देवगढ़, अनुगूल, बौध, कंधमाल और नयागढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की सूचना है।
इसी तरह, शुक्रवार को बालेश्वर, भद्रक, कटक, जगतसिंहपुर, जाजपुर, केंद्रापड़ा, सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, खुर्दा और पुरी जिलों में और सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अनुगूल, ढेंकानाल जिलों में तथा शनिवार को केंदुझर, मयूरभंज, सोनपुर, बोलांगीर और बौध मौसम का हाल रहेगा।
रविवार को नुआपड़ा, बलांगीर, कलाहांडी, कंधमाल, गंजाम, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। सोमवार को मालकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, रायगड़ा, कलाहांडी, कंधमाल, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा, कटक और जगतसिंहपुर जिलों में बारिश की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …