Home / Odisha / गुजराती समाज ने की गृहमंत्री से शिष्टाचारी मुलाकात

गुजराती समाज ने की गृहमंत्री से शिष्टाचारी मुलाकात

  •  स्मृति चिह्न प्रदान कर अमित शाह को किया सम्मानित

    भुवनेश्वर. गुजराती समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गृहमंत्री अमित शाह से भुवनेश्वर आगमन पर सौजन्यमूलक शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान गुर्जर भारती के प्रमुख रुपेश दोशी, कटक-भुवनेश्वर लोहाणा महाजन समाज के सभापति भरत जटाणीआ, ट्रष्टी महेश राजाणी, कालेज स्कावर गुजराती समाज के प्रमुख दीपक राठौर, भारती राठौर, पुरी गौशाला के सहसचिव कांति परबीया, एडवाइजर त्रम्बक माणेक सदस्य नवनीत ठक्कर आदि उपस्थित थे. इस दौरान सभी सदस्यों ने समाज की तरफ से अमित शाह को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी सभी सदस्यों ने मुलाकात की. इस दौरान गुजरात जाने वाली ट्रेन को कटक के रास्ते चलाने के प्रस्ताव पर दोनों ने सहमति जतायी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …