Home / Odisha / नदी में डूबे बच्चे का शव बरामद

नदी में डूबे बच्चे का शव बरामद

भुवनेश्वर. जगतसिंहपुर जिले के तिर्तोल थाना क्षेत्र में महानदी के कोटकना घाट पर स्नान करने के बाद लापता नाबालिग रुद्रनारायण दास का शव आज घाट से कुछ दूरी पर मिला. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बच्चे के पिता स्थानीय पेट्रोल पंप में काम करते हैं. गुरुवार को रुद्र अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करते समय डूब गया था. इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दिये जाने के बाद उसकी टीम व बाद में ओड्राफ के जवानों ने भी उसे ढूंढने की कोशिश की थी, लेकिन उसका पता नहीं चला. आज सुबह लोगों ने उसका तैरता हुआ शव देखा. इसकी सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …