Home / Odisha / बाइक चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

बाइक चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

संबलपुर। अंईठापाली पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम किशनलाल साहू बताया गया है तथा वह खेतराजपुर के बंधपाड़ा का रहनेवाला है। आरोपी के पास से चोरी की एक बाइक बरामद किया गया है। अंईठापाली थाना प्रभारी योगेश पंडा ने बताया कि आरोपी ने पिछले दिनों बरेईपाली चौक से एक बाइक पार कर लिया था। बाइक मालिक बीजी मुंडा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। अंईठापाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …