Home / Odisha / बाइक एवं ट्रक की भिडंत, एक की मौत, दो जख्मी

बाइक एवं ट्रक की भिडंत, एक की मौत, दो जख्मी

संबलपुर। सासन के परमाणपुर के पास हुए बाइक एवं ट्रक के बीच आमने-सामने हुए भिडंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो जख्मी हो गए। मृत व्यक्ति का नाम मंगलू ओराम बताया गया है तथा वह ठेलकुली थाना अंतर्गत खिंडा का रहनेवाला था। जख्मी विसीकेशन ओराम एवं कार्तिक मुंडा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। सासन पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक एवं जख्मी तीनों एक ही बाइक में सवार थे। वे खिंडा से परमाणपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान मालगुंड के पास विपरित दिशा से आ रही एक ट्रक के साथ उनका भिडंत हो गयी और यह हादसा हो गया। खबर लिखे जानेतक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …