Home / Entertainment / कार्तिक आर्यन ने शुरू की ‘सत्य प्रेम की कथा’ की शूटिंग
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कार्तिक आर्यन ने शुरू की ‘सत्य प्रेम की कथा’ की शूटिंग

मुंबई,अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी आगामी फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ की शूटिंग शनिवार से शुरू कर दी है। इसकी जानकारी स्वयं कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को दी है। तस्वीर में कार्तिक शूटिंग से पहले भगवान गणपति का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा -‘शुभारम्भ ‘सत्य प्रेम की कथा’! गणपति बप्पा मोरया!’

उल्लेखनीय है कि कार्तिक के साथ फिल्म में अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आयेंगी। फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद यह जोड़ी सत्य प्रेम की कथा में क्या धमाल मचाती है ये देखना दिलचस्प होगा। फिल्म का निर्देशन समीर विध्वंस कर रहे हैं । समीर को मराठी फिल्म ‘आनंदी गोपाल’ के लिए 2019 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रड्यूस करेंगे और यह 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

“दुनिया में आतंक की कोई जगह नहीं है” – कश्मीर हमले पर कशिका कपूर का भावुक संदेश

पहलगाम, कश्मीर में हुए दर्दनाक हमले के बाद, अभिनेत्री कशिका कपूर ने सोशल मीडिया पर …