Home / Odisha / मामस, भुवनेश्वर ने मनाया नंदोत्सव

मामस, भुवनेश्वर ने मनाया नंदोत्सव

भुवनेश्वर। स्थानीय श्री श्याम मंदिर झारपड़ा में मारवाड़ी महिला समिति भुनेश्वर ने नंदोत्सव मनाया। समिति की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित यह नंदोत्सव कार्यक्रम काफी आनंददायक था। लगभग 200 मारवाड़ी महिलाओं ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। वे अपने-अपने घरों से लड्डू गोपाल श्री कृष्ण को झूले में बिठा कर अलग-अलग आकर्षक परिधानों से उन्हें सजा कर लाईं थीं और एक साथ मिलकर सुमधुर गायन और नर्तन के साथ नंदोत्सव मनायीं। नंदोत्सव ठीक उसी तरह से सभी के लिए आनंददायक रहा जैसे नंद बाबा के घर में भगवान श्री कृष्ण के आगमन पर हुआ था। बालक श्रीकृष्ण को झूले में झूलाते हुए इस आयोजन में वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस कीं। आयोजन को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला समिति भुनेश्वर की सभी महिला सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …