Home / Odisha / बांकी में बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरित

बांकी में बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरित

कटक। विशिष्ट समाजसेविका सम्पत्ति मोड़ा के नेतृत्व में तथा बांकी विधायक देवी रंजन त्रिपाठी के आह्वान पर कल्पना जैन एवं डिवाइन लाइफ़ हॉलिस्टिक हेल्थ सेंटर की संस्थापक शीतल आर्या एवं सम्पत्ति मोड़ा फ़ाउंडेशन द्वारा बांकी, गांव पाठपुर, कटक में बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री के रूप में चूड़ा, चीनी, बिस्कुट, ब्रेड, पाव 500 पांच सौ परिवारों में वितरित किया गया। कल्पना जैन ने बताया कि हम लोगों ने देखा कि गांवों में चारों तरफ से साग-सब्जियों की फसल पानी में डूबी हुई हैं। उस गांव में रहने वाले बच्चे बूढ़े बुजुर्ग सभी परेशान थे। खाने के सामान को देखकर सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। उनकी ये मुस्कान ही हमारे लिए उपहार है।
इस पूरे कार्यक्रम में ओडिशा मो परिवार एवं जीवन बिन्दु के सिटी को-आडिनेटोर रंजन बिस्वाल, युवा बीजू जनता दल कटक महानगर अध्यक्ष सौम्यदीप घोष, पाटपुर पंचायत सरपंच सुरेन्द्र परिडा, युवा कार्यकर्ता संदीप रथ ने उपस्थित रहकर राहत बांटने में पूर्ण सहयोग किया।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …