Home / Odisha / लायंस क्लब ऑफ कटक पर्ल ने राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया

लायंस क्लब ऑफ कटक पर्ल ने राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया

कटक। लायंस क्लब ऑफ कटक पर्ल लायन सम्पत्ति मोड़ा के नेतृत्व एवं लायन अल्का सिंघी की अध्यक्षता में सचिव सरला सिंघी के साथ सदैव चहुंमुखी सेवा कार्यों में अग्रसर है।
आजादी का अमृत महोत्सव का पालन करते हुए पर्ल सदस्यों ने 75 घरों में जाकर राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। पर्ल द्वारा अनेकों सेवा कार्य किए जा रहें हैं। पौधरोपण, डॉक्टर सन्मान, हेल्थ चेकअप कैंप, सड़क पर घूमने वाले जानवरों का खाना खिलाना, जरूरतमन्दों को सहयोग देना, बारिश में छाता वितरण, जरूरतमन्द रोगी का इलाज, छात्रवृत्ति, स्कूल में बच्चों की फीस देना, खाना वितरण आदि कई सेवाएं की जाती हैं।
ओडिशा राज्य बीजू महिला जनता दल द्वारा रक्तदान शिविर में पर्ल की दो सदस्य एवं चार परिवार जनों ने रक्तदान किया। बीजू महिला जनता दल की राज्य उपाध्यक्ष एवं लायंस डिस्ट्रिक्ट वूमेंस एंपावरमेंट कोर्डिनेटर संपत्ति मोड़ा ने उपस्थित रहकर शिविर में सहयोग किया। इस शिविर में कई विधायक और सांसदों ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।
पर्ल द्वारा आयोजित हर कार्यों में लायन उषा धनावत, लायन कविता जैन, लायन मंजू सिपानी, लायन अर्चना अग्रवाल, लायन नीलम मोड़ा, लायन विनोद नहाटा, लायन पूजा खटोड़, लायन सविता सिंघी, लायन किरण चौधरी, लायन रंजू अग्रवाल, लायन अनीशा सलात, लायन सन्तोष चांडक, लायन सीमा गुप्ता, लायन सोनिया शर्मा, लायन सुनीता गोएनका, लायन पुष्पा अग्रवाल, लायन चंदा देवी संतुका, लायन सुनीता झुनझुनवाला, लायन चंदा मुंधड़ा, लायन संतोष अग्रवाल, लायन जयश्री मूंधड़ा, लायन चंदा खटोड़ और लायन रश्मि मित्तल का पूरा सहयोग रहता है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …