Home / Odisha / अमित शाह के कार्यक्रम के लिए भाजपा ने किया भूमिपूजन

अमित शाह के कार्यक्रम के लिए भाजपा ने किया भूमिपूजन

भुवनेश्वर. आगामी 28 फरवरी को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे में जनता मैदान में सीएए के समर्थन में रैली के लिए कार्यक्रम स्थल का बुधवार को भूमिपूजन किया गया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जनता मैदान में भूमिपूजन किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में एक लाख लोग शामिल होंगे. सीएए देश के लिए कितना जरुरी था, इसके बारे में वह जानकरी देंगे. इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कनक बर्धन सिंहदेव, प्रदेश सचिव डा लेखाश्री सामंतसिंहार, जगन्नाथ प्रधान, दिलीप मोहंती व अन्य नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …