Home / Odisha / बारिश व हवा से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के लिए ऊर्जा मंत्री को निर्देश

बारिश व हवा से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के लिए ऊर्जा मंत्री को निर्देश

भुवनेश्वर. गत दो-तीन दिनों में राज्य में बारिश व हवा चलने के कारण हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने ऊर्जा मंत्री को निर्देश दिया है. विधानसभा के दूसरे चरण की बैठक के प्रारंभ में यह रिपोर्ट विधानसभा में देने के लिए उन्होंने निर्देश दिया. बुधवार को विधानसभा में शून्यकाल में बारिश व हवा के कारण अनेक स्थानों पर बिजली व्यवस्था बाधित होने व अन्य समस्याओं के उत्पन्न होने के मामला उठा. सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों ने कहा कि इस मामले में त्वरित गति से काम कर लोगों को बिजली, पानी व अन्य आवश्यकीय सेवा उपलब्ध कराये जाने चाहिए. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने ऊर्जा मंत्री दिव्यशंकर मिश्र को उपरोक्त निर्देश दिया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …