Home / Odisha / सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ काला बाघ दिखा

सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ काला बाघ दिखा

भुवनेश्वर. ओडिशा के सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में एक दुर्लभ काला रंग का बाघ देखा गया है. दुर्लभ काले बाघ का वीडियो अब ट्विटर पर वायरल हो गया है. ट्विटर पर शेयर की गई 15 सेकेंड की क्लिप में बाघ को एक पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करते हुए देखा जा रहा है. भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंद ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर अपने ट्विटर हैंडल पर 15 सेकंड की यह क्लिप साझा की. उन्होंने लिखा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर अपने क्षेत्र को चिह्नित करते हुए एक दुर्लभ मेलेनिस्टिक बाघ की एक दिलचस्प क्लिप साझा कर रहा हूं. बताया जाता है कि इससे पहले 2007 में एक काला बाघ देखा गया था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …