Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 981 नये पाजिटिव मिले

ओडिशा में कोरोना के 981 नये पाजिटिव मिले

भुवनेश्वर. ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना के 981 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. यह जानकारी राज्य सरकार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. नये पाजिटिव मामलों में 166 बच्चे शामिल हैं. राज्य में परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 4.62% थी. नये सकारात्मक लोगों में से 575 संगरोध में हैं, जबकि 406 स्थानीय संपर्क के मामले हैं. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1312116 हो गई. राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1296293 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6632 है.
जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 1, बालेश्वर जिले में 13, बरगढ़ जिले में 44, भद्रक जिले में 12, बलांगीर जिले में 22, बौध जिले में 10, कटक जिले में 38, देवगढ़ जिले में 8, ढेंकानाल जिले में 3, गजपति जिले में 7, जगतसिंहपुर जिले में 8, जाजपुर जिले में 16, झारसुगुड़ा जिले में 20, कलाहांडी जिले में 30, कंधमाल जिले में 19, केंद्रापड़ा जिले में 8, केंदुझर जिले में 10, खुर्दा जिले में 150, कोरापुट जिले में 16, मालकानगिरि जिले में 1, मयूरभंज जिले में 84, नवरंगपुर जिले में 28, नयागढ़ जिले में 24, नुआपड़ा जिले में 10, पुरी जिले में 6, रायगड़ा जिले में 8, संबलपुर जिले में 71, सोनपुर जिले में 23, सुंदरगढ़ जिले में 259 तथा स्टेट पूल में 32 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …