Home / Odisha / नवीन और किरेन रिजिजू की बैठक, विश्वस्तरीय खेल संचरना के विकास को लेकर हुई चर्चा

नवीन और किरेन रिजिजू की बैठक, विश्वस्तरीय खेल संचरना के विकास को लेकर हुई चर्चा

भुवनेश्वर – केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीच हुई बैठक में विश्वस्तरीय खेल संरचना के विकास को लेकर चर्चा की गई। यह जानकारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री से मिलकर खुशी हुई। इस दौरान हम दोनों के बीच देश के भविष्य के चैंपियनों के लिए विश्वस्तरीय खेल संरचना के विकास को लेकर उपयोगी बातचीत हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा को प्रोत्साहित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्प और स्मृति चिह्न प्रदान कर केंद्रीय मंत्री को सम्मानित भी किया।

Share this news

About desk

Check Also

परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के प्रयासों के स्वप्नद्रष्टा थे डॉ होमी भाभा

   उत्कल विश्वविद्यालय में डॉ होमी जहांगीर भाभा की स्मृति में आयोजित हुआ स्मारक व्याख्यान …