Home / Odisha / नवीन ने सांसदों से द्रौपद्री मुर्मू को समर्थन देने को कहा

नवीन ने सांसदों से द्रौपद्री मुर्मू को समर्थन देने को कहा

भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने एक बार फिर अपनी पार्टी के सांसदों से राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को पूरा समर्थन देने को कहा है.
उन्होंने कहा कि ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को हमारे देश के सर्वोच्च पद पर मनोनीत किया गया है. यह वास्तव में हमारे राज्य के लिए सम्मान और गौरव की बात है. ओडिशा और बीजद के लोगों की ओर से हमें 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी के लिए अपना पूरा समर्थन देने की जरूरत है. नवीन ने 18 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बीजद सांसदों के साथ बैठक की. इसी दौरान उन्होंने सांसदों से मुर्मू को समर्थन देने के लिए कहा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …