Home / Odisha / ओडिशा में शुरू कोरोना टीकाकरण का अभियान

ओडिशा में शुरू कोरोना टीकाकरण का अभियान

  • राज्य में 13 लाख डोज टीके मौजूद – परिवार कल्याण निदेशक

भुवनेश्वर. राज्य में शुक्रवार से कुल 2320 केन्द्रों पर प्रिकसन डोज निःशुल्क टीकाकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है. राज्य के परिवार कल्याण निदेशक व स्टेट नोडल हेड डा विजय पाणिग्राही ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया लगातार 75 दिनों तक चलेगी. कुल दो करोड़ 65 लाख लोगों को प्रिकसन डोज दिया जायेगा. बाद में आवशश्यकता के अनुसार टीकाकरण केन्द्रों को बढ़ाया जायेगा. वर्तमान में राज्य के पास 13 लाख डोज टीके हैं. केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से राज्य को अधिक टीके प्रदान करने के लिए अनुरोध किया गया है.

इधर, राजधानी स्थित यूनिट-4 में टीकाकरण के अभियान की शुरुआत भुवनेश्वर नगर निगम के आयुक्त विजय अमृत कुलांगे ने की. इस मौके पर राज्य के परिवार कल्याण निदेशक व स्टेट नोडल हेड डा विजय पाणिग्राही बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …