Home / Odisha / मालकानगिरि में दंपति ने नवजात बच्चे की हत्याकर शव दफनाया
MURDER LOGO

मालकानगिरि में दंपति ने नवजात बच्चे की हत्याकर शव दफनाया

मालकानगिरि. एक चौंकाने वाली घटना में मालकानगिरि जिले के मोटू इलाके में एक दंपति ने अपने नवजात बच्चे की कथित तौर पर हत्या कर दी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. खबरों के मुताबिक, बिनोद पाइका की पत्नी श्यामला पाइका ने एक जुलाई को एक बच्चे को जन्म दिया था. हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों को पता चला कि दंपति ने कथित तौर पर नवजात बच्चे की हत्या कर दी और बाद में उसके शव को पास के जंगल में दफना दिया. स्थानीय लोगों ने तब मोटू थाने की पुलिस को सूचित किया. इस सूचना पर  पुलिस एमपीवी 83 गांव पहुंची और शव को बरामद कर उसे पास के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस अमानवीय घटना के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …