Home / Odisha / आदिवासी गायक बुद्धदेव सिंह का निधन

आदिवासी गायक बुद्धदेव सिंह का निधन

भुवनेश्वर. ओडिशा के लोकप्रिय आदिवासी गायक बुद्धदेव सिंह का कल शाम दुमुनिगुड़ा गांव में उनके आवास पर निधन हो गया. वह 28 वर्ष के थे. राज्य के अविभाजित कोरापुट क्षेत्र में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. उन्होंने 1000 से अधिक संगीत एल्बमों को बनाया है. अपनी आवाज के माध्यम से उन्होंने लोकप्रियता हासिल की थी. इस गायक के निधन के बाद क्षेत्र में मातम छा गया. उन्होंने पहले बेचैनी की शिकायत की और बाद में रात करीब 8 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली. वह गायकी के साथ-साथ बांसुरी और माउथ ऑर्गन भी बजाते थे. शुरुआत में उन्होंने फेसबुक पर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया था, जिससे उन्हें पहचान मिली. बाद में उन्होंने कई लोकप्रिय एल्बमों में अपनी आवाज दी और एक लोकप्रिय गायक बन गये.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …