Home / Odisha / महाविद्य़ालयों में सीट को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी – मंत्री

महाविद्य़ालयों में सीट को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी – मंत्री

भुवनेश्वर. दसवीं बोर्ड के परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद राज्य के विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने गुरुवार को कहा कि 11वीं में पढ़ने के लिए छात्र-छात्राओं के लिए सीटों को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कोविद के समय दसवीं में पास दर 97 प्रतिशत था व राज्य में सीटें बढाई गई थी. इस कारण इस बार सीटों को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं आने वाली है.

उल्लेखनीय है कि इस बार 90.55 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं. इसे सर्वकालीन रिकार्ड माना जा रहा है. 2021 में बिना परीक्षा के नतीजे घोषित किये गये थे. उस दौरान पास दर 97 प्रतिशत था. 2020 में परीक्षा हुई थी और तब पास दर 78.76 प्रतिशत था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …