Home / Odisha / ढेंकानाल में बिजली के संपर्क में आने से हाथी की मौत

ढेंकानाल में बिजली के संपर्क में आने से हाथी की मौत

ढेंकानाल. जिले के हिंडोल वन परिक्षेत्र के असारदा गांव के पास जंगली सूअर के लिए बिछाये गये बिजली के जाल के संपर्क में आने से एक हाथी की मौत हो गयी. हाथी का शव आज बरामद हुआ. यह 25 से 30 साल का नर हाथी बताया जाता है. सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. एक अन्य घटना में जिले के बालीमी थाना क्षेत्र के मगुबेरनी गांव में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …