Home / Odisha / ओडिशा में 55 नये आश्रय़ स्थल को 29.36 करोड़ मिले

ओडिशा में 55 नये आश्रय़ स्थल को 29.36 करोड़ मिले

  •  मुख्यमंत्री राहत कोष से दूसरे चरण की राशि हुई मंजूर

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को दूसरे चरण में राज्य में 55 नये तूफान-बाढ़ आश्रय़ स्थल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 29.36 करोड रुपये की मंजूरी दी गई है. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है. मुख्यमंत्री राहत कोष से 98 करोड़ रुपये के व्यय से 55 तूफान व बाढ़ आश्रय स्थल बनाये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने पिछले साल अप्रैल माह में इसके लिए पहले चरण में 29.36 करोड रुपये मंजूर किया था. बाढ़ व तूफान की स्थिति में इन आश्रयस्थलों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती थी. ओडिशा राज्य प्राकृतिक आपदा प्रशमन प्राधिकरण द्वारा इनका निर्माण किया जा रहा है. पहले चरण में इनका काफी हो चुका है. इस कार्य में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री ने दूसरे चरण में धनराशि जारी की है. उन्होंने इस काम को शीघ्र करने के लिए निर्देश दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …