Home / Odisha / खुर्दा में हाइवा ट्रक से कुचलकल दो मजदूरों की मौत

खुर्दा में हाइवा ट्रक से कुचलकल दो मजदूरों की मौत

भुवनेश्वर. खुर्दा में जिलाधिकारी कार्यालय के समीप आज सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गये. यहां बालू से लदे हाइवा ट्रक की चपेट में आने से इनकी मौत हुई. बताया जाता है कि मजदूर एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे एक अस्थायी आश्रय में थे. इसी दौरान हाइवा ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. इससे दो की मौके पर ही मौत हो गई. सभी घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है. मृतक और घायल व्यक्ति पश्चिम बंगाल के मूल निवासी बताये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …