Home / Odisha / ओडिशा में कल पेश होगा पूर्ण बजट

ओडिशा में कल पेश होगा पूर्ण बजट

भुवनेश्वर. आगामी शनिवार से ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र शुरु हो रहा है. इस सत्र में कुल 24 कार्य दिवस होंगे. सत्र के पहले दिन यानी दो जुलाई को 2022-23 वित्तीय वर्ष के लिए पूर्ण बजट पेश किया जाएगा. 30 जुलाई को विनियोग बिल पारित होगा. मानसून सत्र में विधानसभा की कार्यवाही प्रतिदिन 5 घंटे के बजाय 6 घंटे चलेगी. कोरोना के कारण विधानसभा में कार्यवाही को पहले पांच घंटा कर दिया गया था. अब इसे दोबारा बढा कर 6 घंटा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सुबह 10.30 से 1.30 व शाम को 4 बजे से 7 बजे तक कामकाज होगा.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …