Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के सक्रिय मामले 400 के पार

ओडिशा में कोरोना के सक्रिय मामले 400 के पार

  •  राज्य में 68 नये पाजिटिव मामले पाये गये

भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के कुल 68 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं. इनमें से 40 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 28 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. सक्रिय मामलों की संख्या 431 है.
यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,501 नमूनों का परीक्षण किया गया था. राज्य की कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.59 प्रतिशत थी.
बालेश्वर जिले में 1, कटक जिले में 6, देवगढ़ जिले में 1, जाजपुर जिले में 1, खुर्दा जिले में 34, कोरापुट जिले में 1, नयागढ़ जिले में 1, संबलपुर जिले में 3, सुंदरगढ़ जिले में 11 तथा स्टेट पूल में 9 कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …