Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 62 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 62 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं. इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं. यह जानकारी राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1289191 हो गई है. कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1279602 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 410 है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन नये मामलों में से 37 संगरोध से हैं, जबकि 25 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 8 जिले से हैं. बालेश्वर जिले में 2, कटक जिले में 8, जगतसिंहपुर जिले में 1, झारसुगुड़ा जिले में 1, खुर्दा जिले में 37 संक्रमित मिले हैं. कोरापुट जिले में 1, पुरी जिले में 1, सुंदरगढ़ जिले में 2, स्टेट पूल में 9 संक्रमित मिले हैं. शेष 22 जिलों से एक भी संक्रमित नहीं मिला है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …