Home / Odisha / ब्रह्मपुर में विदेशी शराब की अवैध निर्माण इकाई का खुलासा

ब्रह्मपुर में विदेशी शराब की अवैध निर्माण इकाई का खुलासा

ब्रह्मपुर. गंजाम जिले के आंकुशपुर में पुलिस की एक विशेष टीम ने विदेशी शराब की अवैध निर्माण इकाई का खुलासा किया है. मौके से काफी मात्रा में विदेशी शराब, स्टीकर और अन्य वस्तुएं बरामद की गयी हैं. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ सरवन विवेक एम के निर्देशानुसार सदर थाने द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था. इसके बाद आंकुशपुर में कल शाम एक घर में छापेमारी की गई. इस दौरान उपरोक्त आरोपी व्यक्तियों और मिलावटी विदेशी शराब के अवैध निर्माण की एक इकाई पता चला. ये आरोपी व्यक्ति दूसरों की सहायता से ऐसी इकाई चला रहे थे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …