Home / Entertainment / फिल्म जुग जुग जियो की रिलीज पर रोक लगाने से रांची कॉमर्शियल कोर्ट का इंकार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

फिल्म जुग जुग जियो की रिलीज पर रोक लगाने से रांची कॉमर्शियल कोर्ट का इंकार

रांची, फिल्म जुग जुग जियो की कहानी को लेकर हुए विवाद मामले में गुरुवार को रांची कॉमर्शियल कोर्ट के जज एमसी झा की अदालत में सुनवाई हुई। इससे पहले प्रोड्यूसर करण जौहर ने एक पिटीशन दाखिल की। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
इससे पूर्व सुनवाई के दौरान करण जौहर ने अदालत में पिटीशन दायर कर आग्रह किया था कि फिल्म की स्क्रीनिंग की जाए लेकिन विशाल सिंह को फिल्म ना दिखाई जाये। फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए अदालत ने 21 जून की तारीख़ निर्धारित की थी। कोर्ट ने धर्मा प्रोडक्शन को यह निर्देश दिया था कि फिल्म की स्क्रीनिंग कोर्ट के समक्ष की जाए ताकि यह तय किया जा सके कि फिल्म की कहानी चोरी की गई है या नहीं।
उल्लेखनीय है कि विशाल सिंह ने कामर्शियल कोर्ट में याचिका दाखिल कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। इस मामले में अदालत ने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के प्रोड्यूसर और धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

“दुनिया में आतंक की कोई जगह नहीं है” – कश्मीर हमले पर कशिका कपूर का भावुक संदेश

पहलगाम, कश्मीर में हुए दर्दनाक हमले के बाद, अभिनेत्री कशिका कपूर ने सोशल मीडिया पर …