Home / Odisha / बालेश्वर में नये जिलाधिकारी दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कार्यभार संभाला

बालेश्वर में नये जिलाधिकारी दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कार्यभार संभाला

बालेश्वर. यहां के नये जिलाधिकारी के रूप में दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने आज कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी के सुदर्शन चक्रवर्ती से जिले के नये जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी ली है. साल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी शिंदे पहले बालीगुड़ा एवं ब्रह्मापुर के उपजिलाधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं. इसके साथ ही वह वर्तमान में गंजाम जिले के ग्रामीण उन्नयन प्रकल्प के निदेशक के रूप में कार्यरत थे. मुल रुप से शिंदे महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले हैं. उनके कार्यभार संभालने के बाद अतिरिक्त जिलाधिकारी भावेश कुमार नायक, नीलू महापात्र, जिला ग्रामीण यूनियन प्रकल्प के निदेशक रवींद्र कुमार साहू सहित जिला के तमाम आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. आज सोरो में आयोजित जन सुनवाई में नये जिलाधिकारी शिंदे ने भाग लेते हुए लोगों की समस्याएं सुनी. उन्होंने जिले के विकास के लिए लोगों के सहयोग की कामना की है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …