Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 38 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 38 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1288800 हो गई है. कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1279419 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 202 है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 13,437 नमूनों का परीक्षण किया गया था. राज्य में कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.28 प्रतिशत थी. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 23 संगरोध से हैं, जबकि 15 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 3 जिले से हैं. कटक जिले में 2, खुर्दा जिले में 27 संक्रमित मिले हैं. पुरी से 3, स्टेट पूल से 4 संक्रमित मिले हैं. शेष 27 जिलों से एक भी संक्रमित नहीं मिला है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …