Home / Odisha / चिलिका झील में 40 यात्रियों से लदी नाव घंटों फंसी

चिलिका झील में 40 यात्रियों से लदी नाव घंटों फंसी

भुवनेश्वर. शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण एक नाव के झील में फंस जाने से कम से कम 40 यात्री चिलिका में फंसे रहे. यात्रियों के साथ नाव और 20 से अधिक मोटरसाइकिलें जान्हीकुड़ा से 200-300 मीटर दूर फंस गयी. जानकारी के अनुसार नाव ने दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर जान्हीकुड़ा घाट से सातपड़ा की ओर गयी. लगभग 500 मीटर की दूरी तय करने के बाद नाव में तकनीकी खराबी आ गई और वह झील के बीच फंस गई. एक अन्य नाव को बचाव कार्य के लिए फंसे हुए नाव के पास भेजा गया. फंसे हुए नाव के सभी यात्री कथित तौर पर सुरक्षित थे. वे भी दहशत की स्थिति में नहीं थे, क्योंकि चिलिका में पानी का स्तर कम है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …