Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 12 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 12 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. राज्यभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 12 नये मामले सामने आये हैं. इनमें से 7 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 5 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. कुल सक्रिय मामलों की संख्या 148 है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आज ट्विट कर दी है. विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 8089 नमूनों का परीक्षण किया गया था. राज्य की कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.14 प्रतिशत थी. जानकारी के अनुसार, कटक जिले में 1, खुर्दा जिले में 9 तथा स्टेट पूल में 2 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …