Home / Odisha / ओडिशा में कोविद-19 के 24 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोविद-19 के 24 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. राज्यभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 24 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें से 15 व्यक्ति संगरोध से हैं, जबकि 9 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 149 है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आज ट्विट कर दी है. विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 10,793 नमूनों का परीक्षण किया गया. राज्य की कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.22 प्रतिशत थी.
जानकारी के अनुसार, कटक जिले में 2, झारसुगुड़ा जिले में 5, खुर्दा जिले में 12, सुंदरगढ़ जिले में 3 तथा स्टेट पूल में 2 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …