Home / Odisha / कटक मारवाड़ी समाज के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, मंगल चंद चोपड़ा मुख्य चुनाव अधिकारी

कटक मारवाड़ी समाज के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, मंगल चंद चोपड़ा मुख्य चुनाव अधिकारी

कटक. कटक मारवाड़ी समाज के चुनाव को लेकर चुनावी समिति का कार्यालय खुल गया है. सत्र 2022-24 के चुनाव के लिए चुनाव कार्यालय का का उद्घाटन मंगल चंद चोपड़ा ने कटक मारवाड़ी समाज के कार्यालय (एलपी स्कूल, मानिक घोषबाजार) में किया. इस मौके पर चुनाव समिति के सदस्य शशिकांत शर्मा, दीपक काजरिया और कैलाश सांगानेरिया भी उपस्थित थे.

चुनाव समिति के सदस्य दीपक काजरिया के प्रस्ताव पर मंगल चंद चोपड़ा को सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया. इसके बाद चुनाव प्रणाली, चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश एवं चुनाव की प्रक्रिया के ऊपर दो घंटे विचार-विमर्श किया गया. चुनाव की तारीख लगभग तय हो गयी है. दीपक ने सभी को धन्यवाद दिया. सभा शुरू होने से पहले दीपक के अनुरोध पर कटक मारवाड़ी समाज के कार्यकारी सचिव के द्वारा चुनाव समिति के विधिवत गठन की लिखित सूचना कैलाश सांगानेरिया ने प्रस्तुत किया.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …