Home / Odisha / थामस कप में चैंपियन खिलाड़ियों व कोच को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

थामस कप में चैंपियन खिलाड़ियों व कोच को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने थामस कप-2022 में चैंपियन बनने वाले भारतीय़ बैडमिंटन खिलाड़ियों व कोच को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय टीम के कोच पुलेला गोपीचंद, खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत, धृब कपिल, , प्रियांशु राजावत, विष्णुवर्धन गौड़, जीके प्रसाद, अर्जुन एमआर, चिराग चंद्र शेखर शेट्टी, आरएस साईराज को एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया. मुख्यमंत्री नो कोच गोपीचंद को शाल व मोमेंटो प्रदान किया. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को दस-दस लाख रुपये की राशि के साथ साथ शाल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत बैडमिंटन के क्षेत्र में अच्छा कर रहा है. इस कारण पूरे देश में बच्चों में बैडमिंटन के प्रति रुचि बढ़ती जा रही है. उन्होंने इस अवसर पर भारतीय टीम के कोच व खिलाड़ियों को बधाई दी.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …