Home / Odisha / खुर्दा में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

खुर्दा में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

भुवनेश्वर. खुर्दा जिले के बेगुनिया चाकपड़ा चौक के पास सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गयी. बताया जाता है कि तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. मृतकों की पहचान मधुसूदन दास और उनके बेटे क्षिरोद के रूप में बतायी गयी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मधुसूदन अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से बोलगढ़ से खुर्दा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बेगुनिया चाकपड़ा चौक के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …