Home / Odisha / कोरापुट में सड़क हादसे में एक की मौत, दो जख्मी

कोरापुट में सड़क हादसे में एक की मौत, दो जख्मी

कोरापुट. जिले के नंदपुर पुलिस सीमा के अंतर्गत कुमारगुड़ा में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये. मृतक की पहचान मच्छकुंड तहसील के शीलपड़ा गांव निवासी धनुरजया के रूप में हुई है और दो घायलों में से एक की पहचान सिलपाड़ा गांव के हरि पांगी के रूप में हुई है. दूसरे की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई थी.
इस हादसे की सूचना मिलते ही नंदपुर से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और हादसे के शिकार लोगों को बचाया. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को कोरापुट शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …