Home / Odisha / नवीन की नई टीम में पश्चिम ओडिशा से सात चेहरे

नवीन की नई टीम में पश्चिम ओडिशा से सात चेहरे

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की नई टीम में पश्चिम ओडिशा से कुल सात चेहरों को जगह मिली है. पश्चिम ओडिशा से नव किशोर दास, रोहित पुजारी, टुकुनी साहू, राजेन्द्र ढोलकिया, निरंजन पुजारी, रीता साहू, रोहित पुजारी को मंत्री बनाया गया है. माना जा रहा है कि हाल में चुनावों में मिली सफलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पश्चिम ओडिशा को भी काफी महत्व दिया है.
हालांकि बरगड़ जिले के सुशांत सिंह को लेकर उनके समर्थकों में उदासी है. सुशांत सिंह के पास श्रम और कर्मचारी राज्य बीमा, ग्रामीण विकास विभाग था, लेकिन नई टीम में उनको जगह नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि यह काफी मेहनत भी कर रहे थे.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …