Home / Odisha / सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ संबलपुर बंद का आहवान

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ संबलपुर बंद का आहवान

संबलपुर। भीम आर्मी ने प्रमोशन में आरक्षण विषय पर माननीय सुप्रीम कोर्ट की राय का विरोध करते हुए आगामी 23 फरवरी को संबलपुर बंद का आहवान दिया है। संगठन की ओर से इस सिलसिले में डीएम एवं एसपी को लिखित ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें संगठन की ओर से बताया गया है कि प्रमोशन में आरक्षण इच्छानुसार लागू किए जाने की बात अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति के हित में नहीं है। भीम आर्मी सुप्रीम कोर्ट के इस राय का विरोध करती है। आगामी 23 फरवरी को  इस निर्णय के खिलाफ पूरे संबलपुर को बंद करा दिया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …