Home / Odisha / बजट पर प्रतिक्रिया-कालिया योजना में कम आवंटन किसानों के साथ फरेब – प्रदीप्त नायक

बजट पर प्रतिक्रिया-कालिया योजना में कम आवंटन किसानों के साथ फरेब – प्रदीप्त नायक

भुवनेश्वर. राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया बजट अत्यंत निराशाजनक बजट है. किसानों की बातें करने वाली राज्य सरकार ने कालिया योजना में धनराशि का आवंटन कम कर दिया है. यह किसानों के साथ फरेब है. प्रतिपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि कालिया योजना में गत वर्ष राज्य सरकार ने 43 लाख किसानों को 5118 करोड़ रुपये प्रदान किया था. इस बार कालिय़ा योजना में प्रावधान किये गये राशि को कम कर 3195 करोड़ रुपये किया गया है. इससे स्पष्ट है कि चुनाव को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …