Home / Odisha / लिंगराज की वार्षिक शीतल षष्ठी यात्रा के आयोजन पर अनिश्चितता दूर

लिंगराज की वार्षिक शीतल षष्ठी यात्रा के आयोजन पर अनिश्चितता दूर

भुवनेश्वर. बहुत हंगामे के बाद राजधानी भुवनेश्वर स्थित भगवान लिंगराज की वार्षिक शीतल षष्ठी यात्रा के आयोजन को लेकर अनिश्चितता तब दूर हो गई है. प्रशासन ने भगवान कपिलनाथ के सेवायतों को उनकी मांगों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है. सूत्रों के अनुसार, भुवनेश्वर के उपकलेक्टर सत्यब्रत साहू के साथ चर्चा के बाद भगवान कपिलनाथ के खुंटिया और मालिया सेवायत दिव्य विवाह के आवश्यक अनुष्ठान करने के लिए सहमत हो गये हैं. यहां ब्राह्मण और पूजा पंडा नियोंगों के बीच असहयोग के कारण भगवान शिव और देवी पार्वती के दिव्य विवाह के उत्सव को अनिश्चितता छा गयी थी. इस कारण आज ‘मंगन’ अनुष्ठान रद्द कर दिया गया था. नियोगों ने अपने असहयोग का कारण भूमि के मुद्दे से संबंधित विभिन्न मांगों को पूरा न करने और भगवान लिंगराज और भगवान कपिलनाथ के सेवायतों के बीच आमने-सामने होने को जिम्मेदार ठहराया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …