Home / Odisha / बीजद के तीनों उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध विजयी

बीजद के तीनों उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध विजयी

भुवनेश्वर. बीजद के तीन उम्मीदवार सुलता देव, मानस मंगराज और सस्मित पात्र शुक्रवार को निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुन लिये गये. कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं उतारा. इनके पास विधानसभा में संख्याबल नहीं है. पात्र लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गये हैं, जबकि देव और मंगराज पहली बार राज्यसभा में जा रहे हैं. आज यहां रिटर्निंग ऑफिसर ने उम्मीदवारों को चुनाव प्रमाण पत्र प्रदान किया. इन तीनों नवनिर्वाचित सांसदों ने मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक को धन्यवाद दिया और कहा कि ओडिशा की चिंताओं को संसद में सही ढंग से रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य के लिए वे सदन में आवाज बुलंद करेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …