Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 11 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 11 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 11 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य सरकार के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1288465 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1279205 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 81 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 7 संगरोध से हैं, जबकि 4 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 3 जिले से हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बलांगीर जिले में 1, कटक जिले में 2, खुर्दा जिले में 6 संक्रमित मिले हैं. स्टेट पूल से 2 संक्रमित मिले हैं. शेष 27 जिलों से एक भी संक्रमित नहीं मिला है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …