Home / Odisha / नेपाल के दुर्घटनाग्र विमान में थे भुवनेश्वर के चार यात्री

नेपाल के दुर्घटनाग्र विमान में थे भुवनेश्वर के चार यात्री

भुवनेश्वर. नेपाल में दुर्घटनाग्रस हुए विमान में सवार जिन चार यात्रियों की बात कही जा रही है, वे सभी चार लोग ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के थे. जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर के जयदेव विहार इलाके का निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ नेपाल की यात्रा पर निकला था. दिल्ली स्थित एक ट्रैवल एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है. इस एजेंसी ने भुवनेश्वर निवासी इस परिवार की यात्रा की व्यवस्था की थी. विमान में चार भारतीय (सभी ओडिशा के) सहित 22 लोग सवार थे. भुवनेश्वर के निवासियों की पहचान अशोक त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, रितिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में बतायी गयी है. ये सभी मुंबई होकर नेपाल घुमने के लिए गये थे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …