Home / Odisha / प्लाईवुड एंड ग्लास ट्रेडर्स एसोसिएशन का रक्तदान शिविर आयोजित

प्लाईवुड एंड ग्लास ट्रेडर्स एसोसिएशन का रक्तदान शिविर आयोजित

भुवनेश्वर. प्लाईवुड एंड ग्लास ट्रेडर्स एसोसिएशन, ओडिशा की ओर से सत्र 2022-23 का रक्तदान शिविर का आयोजन राजधानी स्थित एक होटल में किया गया. शिविर में लगभग कुल 32 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. रक्त का संग्रह ओडिशा ब्लड बैंक, कैपिटल हॉस्पिटल ने किया. प्लाईवुड एंड ग्लास ट्रेडर्स एसोसिएशन, ओडिशा के अध्यक्ष गजानंद अग्रवाल, सचिव धीरेंद्र परिडा, कोषाध्यक्ष संजय गोलछा, रक्तदान संयोजक देवाशीष चौधरी व रमाशंकर रूंगटा के संयोजन से सफलतापूर्वक शिविर संपन्न हुआ.

इस दौरान कैपिटल हॉस्पिटल के तरफ से अनिल मोहंती, प्रभाषिनी पटनायक, देव प्रसाद बारिक, तनुश्री सेनापति व अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. संयोजक रमाशंकर रुंगटा और देवाशीष चौधरी ने सभी रक्त दानदाताओं का हौसला बढ़ाया. इस शिविर में प्लाईवुड एंड ग्लास ट्रेडर्स एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा रक्तदान किया. महिला सदस्यों ने भी रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …