Home / Odisha / कलाहांडी में माओवादियों ने तीन वाहन फूंके
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कलाहांडी में माओवादियों ने तीन वाहन फूंके

  •  सड़क निर्माण में गुणवत्ता खराब होने का दावा

भुवनेश्वर. कलाहांडी जिले के सदर थाना क्षेत्र के ताला पिपिलि गांव में माओवादियों ने कल रात तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया है. बताया गया है कि ये तीनों वाहन सड़क निर्माण कार्य में लगे थे. भवानीपाटना का एक ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य में एक ट्रैक्टर, एक जेसीबी मशीन और एक टिपर को लगाया था. सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. माओवादियों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में काम खराब गुणवत्ता में किया जा रहा है. बताया गया है कि कल देर रात करीब 50 माओवादी गांव पहुंचे और ठेकेदार को घटिया निर्माण कार्य के लिए वाहनों को आग लगाने की चेतावनी दी और आखिरकार उन्होंने वाहनों में आग लगाकर फरार हो गये. मौके से भागने से पहले उन्होंने माओवादियों का बैनर भी छोड़ा है. इस घटना की जानकारी पाते ही सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है, ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो. कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि माओवादियों ने बदला लेने के लिए वाहनों में आग लगा दी, क्योंकि कुछ दिन पहले एक माओवादी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पुलिस ने इसे आत्मसमर्पण का मामला बताया था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …