Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के सात नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के सात नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सात नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं. इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग का एक बच्चा है. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1288379 हो गई है. राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1279105 हो गई है. सक्रिय मामलों की संख्या 95 है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 4 संगरोध से हैं, जबकि 3 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 3 जिले से हैं.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कलाहांडी जिले से 1, खुर्दा जिले से 3 संक्रमित की पहचान की गई है. संबलपुर जिले से 2 तथा स्टेट पूल से 1 संक्रमित मिले है. शेष 27 जिलों से एक भी संक्रमित नहीं मिला है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …